वायरल न्यूज़

Video: पति को नाइटी पहनाकर नचाने लगी पत्नी, इधर डर के मारे सबकुछ करता गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 20, 2023, 03:03 PM IST

Viral Video Today: वीडियो देखकर पता चलता है कि बेचारा पति चुपचाप पत्नी के कहने पर डांस करने लगता है। इस बीच उसका चेहरा देखने लायक होता है।

Image

पत्नी के कहने पर मजबूरी में डांस करता हुआ बेचारा पति। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी के कहने पर नाचा पति
  • डर के मारे सबकुछ करता गया बेचार
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं तो अक्सर ऐसे वीडियोज जरूर देखे होंगे, जिनमें पति अपनी पत्नी को परेशान करते नजर आते हैं। उनके साथ मारपीट तक करते हैं। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो शायद ही पहले देखा होगा। वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा ही है। मगर इसमें पत्नी की जगह पति डरा हुआ नजर आता है। वो पत्नी के इशारों पर नाचता है। पत्नी जैसा कहती है बेचारा ठीक वैसा ही करता है। पत्नी उससे डांस करने के लिए कहती है तो चुपचाप कमर मटकाने लगता है। पति-पत्नी से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

चुपचाप नाइटी पहनकर पहुंच गया पति

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि पत्नी को रील्स बनाने का बहुत शौक है। इसमें भी वो पति के साथ भी रील्स बनाते हुए नजर आती है। हालांकि तभी पत्नी के दिमाग में आइडिया आया और उसने अपनी नाइटी पति को पहना दी। फ्रेम में देख सकते हैं कि पत्नी के कहने पर पति बेचारा चुपचाप नाइटी पहनकर पहुंच गया। अब बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बजता है। गाने की धुन सुनते ही पत्नी तुरंत डांस करने लगती है। वो एकाध ही स्टेप मारती है कि तभी पति को आगे कर दिया और डांस का इशारा दिया। अब कंधे पर हाथ रखने ही बेचारा पति कमर मटकाने लगा।

यहां देखिए वीडियो

नेटिजन्स को पसंद आया वीडियो

नाइटी में डांस करते हुए पति को देखकर ही लगता है कि बेचारा कितना डरा हुआ है। बेचारे को जरा भी डांस नहीं आता, मगर पत्नी का डर इस कदर हावी रहा कि पूरे गाने में कमर मटकाता रहता है। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। ये नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है और इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। डांस करते हुए पति-पत्नी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Funny Sandip नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article