वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रेमी ने सुबह में कर दी वीडियो कॉल की डिमांड, फिर लड़की ने जो किया हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 25, 2024, 08:08 AM IST

Girl Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की सोकर उठी ही थी कि तभी प्रेमी का कॉल आ गया और उसने वीडियो कॉल की डिमांड कर दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

लड़की का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
सोकर उठी ही थी लड़की
तभी आ गया प्रेमी का कॉल
कर दी वीडियो कॉल की डिमांड

Girl Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां फनी वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना मजेदार है कि शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि एक लड़की सुबह सोकर उठी ही थी कि तभी उसके प्रेमी का कॉल आ गया। मजेदार है कि प्रेमी ने तभी वीडियो कॉल करने की डिमांड कर दी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने लायक है।

प्रेमी ने कर दी वीडियो कॉल की डिमांड

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की आराम से बिस्तर पर सो रही है। एकाएक उसके प्रेमी का कॉल आ गया। दोनों में बातचीत होती है और तभी लड़के ने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करने की डिमांड रख दी। लड़की ने इतना सुना कि बेचारी की बत्ती गुल हो गई। उसके समझ में नहीं आया क्या किया जाए। उसने एक मिनट का समय मांगा और तुरंत गोली की रफ्तार से दौड़ लगा दी। फ्रेम में देखेंगे कि लड़की ने फटाफट अपना मेकअप शुरू कर दिया। मेकअप के बाद दोबारा बिस्तर पर ऐसे लेट गई मानो सचमुच सोकर उठी हो।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अब मेकअप के बाद लड़की प्रेमी को वीडियो कॉल करती है और ऐसे दिखाती है कि बिस्तर से हिली तक ना हो। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। हालांकि स्पष्ट कर दें वीडियो किसी शूट का हिस्सा है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article