पिच पर बच्ची ने अपनी धुआंधार गेंदबाजी से लड़कों के छुड़ाए छक्के, Video देख आप भी रह जाएंगे सन्न

क्रिकेट खेलती एक बच्ची का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी धुंआधार गेंदबाजी से सामने वाले बैट्समैन को पानी पिला रही है।

क्रिकेट ना सिर्फ भारत में बल्कि कई अन्य देशों में भी लोगों का पसंदीदा खेल है। भारत में गली क्रिकेट का भी क्रेज ऐसा है कि लोग आपको हर एक गली-मोहल्ले में भी क्रिकेट खेलते दिख जाएंगे। हाल में कई बार इसकी झलक हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। मगर इस बार का यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि वजीरिस्तान का है। जहां एक साथ कई बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है।

End of Feed