वायरल न्यूज़

Viral: पापा की परी का गजब का कारनामा, सिग्नल पर चप्पल भूल स्कूटी लेकर चल पड़ी लड़की, देख छूट जाएगी हंसी

इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ट्रैफिक सिग्नल पर अपना स्लीपर भूल जाती है और चली जाती है। ऐसे में पापा की परी का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग काफी मौज भी ले रहे हैं।

Image

सिग्नल पर चप्पल भूल गई लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिग्नल पर भूल गई चप्पल
  • ग्रीन सिग्नल होते ही स्कूटी लेकर चल पड़ी लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Traffic Signal Funny Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हम वाले वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे और हंसा-हंसाकर पेट दर्द कराने वाले भी। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर आपके पेट में वाकई में दर्द होने लगेगा। जी हां, ये वीडियो एक लड़की का है, जहां वह कुछ ऐसा कांड करती है, जिसे देखने के बाद आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की अपने दोस्त के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी रहती है और अपना स्लीपर निकालकर स्कूटी पर बैठकर अपने दोस्त से बात कर रही होती है। ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल खुल जाता है और वह अपना स्लीपर भूलकर स्कूटी लेकर चली जाती है। ऐसे में पापा की परी का ये फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि लड़कियां ऐसी ही भूलक्कड़ होती है।

सिग्नल पर चप्पल भूल गई लड़की

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अरे ये लड़की अपना ब्रेक ले जाना तो भूल ही गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दीदी बिना ब्रेक के ही गाड़ी लेकर चली गई। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 4.5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और हजारों लोगों ने शेयर भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article