वायरल न्यूज़

Dance Video: बारिश में लड़की ने किया ऐसा कमाल का डांस, यूजर्स बोले - इसे कहते हैं पानी में आग लगाना

इंस्टाग्राम पर एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में लड़की ने कमाल का डांस किया है।

Image

तेज बारिश में लड़की ने किया धांसू डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने बारिश में किया डांस
  • डांस देख यूजर्स हुए बेकाबू
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Dance In Heavy Rain: दुनिया के अधिकतर लोगों को डांस पसंद होता है। इनमें कुछ डांस करना पसंद करते हैं तो कुछ देखना। काफी बार कुछ ऐसे डांस देखने को मिल जाते हैं, जो इतने कमाल के होते हैं कि इन्हें भूल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक डांस वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप इस वीडियो के दीवाने हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बारिश में डांस कर रही है। इस दौरान लड़की ने 'कोई लड़की है' गाने पर कमाल का डांस किया है, जिसे देख आप उसके दीवाने हो जाएंगे। लड़की के डांस स्टेप देख यूजर्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस लड़की ने तो पुरानी यादें ताजा कर दी है। लता मंगेशकर की आवाज में गाया हुआ ये गाना शाहरूख खान के फिल्म का है, जो काफी पॉपुलर है।

लड़की के डांस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार डांस है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि डांस बेहद ही कमाल का है। बता दें, इस वीडियो को 'panktipathak25' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2800 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी लोगों ने इसे शेयर भी किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article