Funny Video: आजकल लोग थोड़ी-थोड़ी चीजों में रील्स बनाने लगते हैं। थोड़ा सा पानी बरसा नहीं कि लोग छत पर पहुंच जाते हैं और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि जैसे ही पानी बरसता है, वैसे ही दीदी अपने घर की छत पर पहुंच जाती हैं। इसके बाद डांस करके रील्स बनाने लगती हैं।
रील्स बनाने के दौरान हुआ पोपट (इंस्टाग्राम- aaluthefrenchfry)
ये भी पढ़े- Shocking Video: बेटे को जिंदा निगल गया अजगर, सिर पटक-पटककर रोया पिता, देखकर कांप उठेंगे आप
वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
वीडियो में इसके बाद एक फनी चीज होती है। देखा जा सकता है कि दीदी जैसे ही रील्स बनाना शुरू करती हैं। उनके दिमाग में यह नहीं आता कि छत पर पानी जमा है और इसमें पैर भी फिसल सकता है। वह फुल मौज में रील्स बनाने की कोशिश कर ही रही होती हैं कि उनका पैर पानी में फिसल जाता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। आप देख पाएंगे कि दीदी पेट के बल छत पर धड़ाम से गिरती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दीदी छत पर पानी में गिरती हैं, उनके सारे कपड़े भीग जाते हैं। इससे पहले आप देखेंगे कि दीदी अच्छी सी साड़ी पहनकर और बढ़िया सा मेकअप करके छत पर रील्स बनाने आई होती हैं। जैसे ही वह पानी में गिरती हैं, उनका सारा मेकअप भी खराब हो गया होगा। वीडियो को aaluthefrenchfry नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
