Up Side Down Crunch: जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है तब से हर कोई वीडियो और रील्स बनाने लगा है। इस पर लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं और कुछ लोग तो इससे मोटी रकम भी छाप रहे हैं। इनमें कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जो इतना कमाल का होता है कि इंसान देखता रह जाए। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी नजर ही नहीं हटेगी।
ट्रेन में दीदी ने कर दिया कमाल (X)
ये भी पढ़ें - College Video: कॉलेज फंक्शन के दौरान मैडम ने किया गजब का रैम्प वॉक, स्टाइलिश अंदाज देख स्टूडेंट्स हुए घायल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की ट्रेन में अपनी कला का प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान एक लड़का उसकी मदद भी कर रहा है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लड़की किस प्रकार से अप साइड डाउन क्रंच कर रही है। लड़की के इस कला को देख हर कोई हैरान है और सभी उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दीदी को तो ओलम्पिक में जाना चाहिए।
ट्रेन में दीदी ने कर दिया कमाल
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत सुंदर स्टंट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही कमाल का है। बता दें, इस वीडियो को '@De0294' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
