Stunt Video: लड़की ने साइकिल से किया ऐसा खतरनाक स्टंट, नजारा देख बाहर आ जाएंगी आंखें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 29, 2023, 04:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की साइकिल से स्टंट करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने साइकिल से किया खतरनाक स्टंट
  • स्टंट देख उड़ जाएगा दिमाग का फ्यूज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: इंस्टाग्राम या ट्विटर पर आपने स्टंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जो काफी बार वायरल भी होते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जो अपने आप में ही शॉकिंग और रोमांच से भरे होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक लड़की स्टंट करती हुई नजर आएगी, जो बेहद ही खतरनाक है।

Bicycle Stunt Viral Video

स्टंट करती हुई लड़की का खतरनाक वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की साइकिल से स्टंट करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आपके कान से धुएं भी फेंक सकते हैं और आंखें भी बाहर आ सकती है। इस वीडियो में लड़की साइकिल को एक पहिए पर दौड़ाती नजर आ रही है। और तो और एक पहिए पर लड़की साइकिल को इधर-उधर नचा भी रही है। ऐसे में ये वीडियो रोमांच से भरा हुआ है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

End of Feed