वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की ने मोमबत्ती के साथ किया ऐसा खेल, लोग बोले - ये तो जादूगरनी निकली

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 29, 2023, 05:26 PM IST

ट्विटर पर एक लड़की का मोमबत्ती के साथ जादू करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग के फ्यूज उड़ जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

मोमबत्ती के साथ लड़की ने किया जादू (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने दिखाया गजब का खेल
  • मोमबत्ती के साथ कर दिया जादू
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Magic With Candle Viral Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक लड़की नजर आएगी, जो मोमबत्ती जलाती हुई नजर आ रही है, जिसके बाद वह कुछ ऐसा करती है, जिसे देखने के बाद आपकी नजर नहीं हटेगी। इस वीडियो (Viral Video) पर यूजर्स के भी काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, जो काफी मजेदार भी है और शॉकिंग भी है। हालांकि, कुछ लोग इसके पीछे साइंस बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की मोमबत्ती जलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को जब आप पूरा देखेंगे तो इसमें लड़की पहले तो मोमबत्ती को जलाती है और फिर एक डिस्पोजल वाले गिलास से बुझाती है और फिर उससे निकल रहे धुएं के पास ले जाकर लाइटर से आग जलाती है। ऐसे में मोमबत्ती आग पकड़ लेती है और फिर से जलने लगती है। ऐसे में काफी लोग इसे जादू बता रहे है।

मोमबत्ती के साथ लड़की ने किया जादू

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये लड़की तो पूरी की पूरी जादूगरनी निकली। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसने तो कमाल ही कर दिया, धुएं से मोमबत्ती जला देती। इस वीडियो पर अब तक 15 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 1.43 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इतना ही नहीं इसे 13 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article