Dance Video: इस बच्ची के डांस को देख आप भी रह जाएंगे दंग, छोटी उम्र में ऐसी अदाएं जैसे कोई हीरोइन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 11:53 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची के डांस को देख आप लगेगा ही नहीं कि डांस कोई बच्ची कर रही है। बल्कि ऐसा लगेगा जैसे कि कोई हीरोइन या कोरियोग्राफर कर रही हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची ने किया कमाल का डांस
  • हरियाणवी गाने पर किया कमाल का डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: कहा जाता है बच्चे भगवान का रूप होते हैं और वे जो भी करते हैं बड़ी ही शिद्दत के साथ करते हैं। ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) भी है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्ची डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद सोच में पड़ जाएंगे कि इतनी छोटी बच्ची इतना अच्छा डांस कैसे कर सकती है। बच्ची का ये वीडियो (Dance Video) यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक छोटी बच्ची हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है, जो काफी खतरनाक डांस है। यकीनन, आपने किसी बच्ची को ऐसा डांस करते हुए नहीं देखा होगा। इसका डांस देख आपको लगेगा ही नहीं, ये बच्ची है बल्कि इसके मूव्स देख आपको यही लगेगा कि या तो ये कोई हीरोइन है या फिर कोई कोरियोग्राफर। आलम ये है कि इस झन्नाटेदार वीडियो (Trending Video) को यूजर्स द्वारा काफी प्यार मिल रहा है।

End of Feed