वायरल न्यूज़

College Girl Dance: कॉलेज गर्ल ने फेयरवेल में लगाया ऐसा डांस का तड़का, नजारा देख नजर नहीं हटा पाएंगे

इंस्टाग्राम पर कॉलेज गर्ल का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है। उसका का ये वीडियो देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

Image

कॉलेज गर्ल का धमाकेदार डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉलेज गर्ल ने किया डांस
  • डांस में लगाया तड़का
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Girl Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे डांस होते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं। इन दिनों लोगों को या तो भाभियों का डांस पसंद आते हैं या कपल डांस। लेकिन कई बार कुछ कॉलेज गर्ल्स के डांस भी लोगों के दिमाग में बस जाते हैं, उसके आगे कुछ पसंद नहीं आते। इन कॉलेज गर्ल के डांस के आगे सबकुछ फेल नजर आता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कॉलेज गर्ल डांस करती नजर आ रही है, जिसमें वह साड़ी पहनी हुई कमाल की लग रही है। साड़ी में डांस करने का ये अंदाज कहर ढा रहा है। साड़ी में लड़की जितनी सुंदर दिख रही है, उतना ही सुंदर उसका डांस भी है। कॉलेज फंक्शन में लड़की ने 'छम्मक छल्लो' गाने पर कमाल का डांस किया है, जिसे देख आप अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे।

कॉलेज गर्ल का धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या कमाल का डांस परफॉर्मेंस दिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि साड़ी में डांस करती हुई लड़की बेहद प्यारी लग रही है। बता दें, इस वीडियो को 'kheyali_mofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article