Girl Dance Video Viral: रील्स के जमाने में फेमस होने के लिए न जाने लोग किस हद तक जा रहे हैं। उनके अंदर फेमस होने की ऐसी होड़ मच गई है, जिससे वो कोई भी कदम आराम से उठा ले रहे हैं। इन सभी अटपटांग हरकतों का बस एक ही कारण है और वो है - फेमस होना। लेकिन ऐसे में रील्स (Insta Reels) बनाने वालों लोगों को ये ध्यान रखना चाहिए कि आसपास वाले लोगों को आपसे दिक्कत ना हो, वे असहज महसूस ना करें। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की रेलवे स्टेशन पर डांस करती नजर आ रही है।
रेलवे स्टेशन पर लड़की का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)
दरअसल, रील्स बनाने के चक्कर में एक लड़की ने रेलवे स्टेशन पर वीडियो शूट किया। लेकिन उसके डांस वीडियो बनाने के चक्कर में वहां से गुजर रहे काफी लोगों को परेशानी हुई। इसका कारण था - उसके बेहूदा डांस स्टेप। वह उतनी भीड़ दोनों हाथ फैलाकर 'चारो तरफ नशा ही नशा है' गाने पर डांस करती दिखी, जिससे लोग काफी परेशान हुए। ऐसे में एक महिला ने उससे दूर जाकर वीडियो बनाने की बात कहीं, लेकिन फिर भी लड़की नहीं मानी और अपना रील्स बनाने का काम जारी रखा। ये डांस वीडियो देखने के बाद आपका भी पारा हाई हो सकता है। वहीं, यूजर्स ने भी लड़की को खूब सुनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर (Social Media Viral Video) काफी वायरल हो रहा है।
रेलवे स्टेशन पर लड़की का डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने अपना रोष दिखाते हुए लिखा कि ये मार खाएगी किसी दिन किसी से बेवकूफ। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि बहन ये कोई आम बीमारी नहीं है, ये 10 हजार लोगों में से किसी एक को ही होता है। बाकी कई यूजर्स ने कहा कि ये नांगलोई का रेलवे स्टेशन नहीं है। बता दें, इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'memesofmadipur.westdelhi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
