Girl Dance On Treadmill: इंटरनेट पर हर रोज डांस के सैकड़ों वीडियोज अपलोड किए जाते हैं, जिसमें लड़कियां या महिलाएं डांस करती नजर आती है। ऐसे में अगर आप भी डांस वाले वीडियो को शौकिन हैं तो आपको वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो में लड़की ने ट्रेडमिल पर डांस करती नजर आ रही है, जो बेहद कमाल का है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की 'फूलों सा चेहरा तेरा' गाने पर डांस करती है। इस दौरान उसने चलती हुई ट्रेडमिल पर किया है, जो काफी डेयरिंग है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लड़की ने कितना प्यारा डांस किया है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। ऐसे में यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी कमेंट्स दे रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
लड़की ने चलती ट्रेडमिल पर किया डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे डांस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अब रील में भी लोग रील बनाने के लिए ही जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई थोड़ी एक्सरसाइज भी कर लो। इस वीडियो पर अब तक 2.82 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'vlogsby_deepa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
