Pop Pop Crackers Making Process: दीवाली को बीते हुए अभी कुछ ही दिन हुए है। ऐसे में आप सभी इस पर्व को खूब एंजॉय किया होगा और खूब सारी मिठाईयां भी खाई होंगी। इस दौरान आपने खूब सारे पटाखे भी जलाए होंगे। इसमें कई तरह के पटाखे शामिल होंगे, मुख्य तौर पर पॉप-पॉप पटाखे। जी हां, वही पॉप-पॉप पटाखे जिन्हें आप जमीन पर पटकते हैं तो आवाज करती है।
फैक्टरी में कैसे तैयार किए जाते हैं पॉप-पॉप पटाखे (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये पॉप-पॉप पटाखे कैसे तैयार किए जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फैक्टरी दिखेगी, जहां पॉप-पॉप पटाखे (Pop Pop Crackers) बनाए जा रहे हैं। इस वीडियो में आप इसे बनाने का सम्पूर्ण तरीका देख पाएंगे और इसकी पैकिंग भी। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले साल दीवाली से पॉप-पॉप पटाखे मार्केट में काफी तेजी से बिक रहे हैं और बच्चों को भी काफी पसंद आ रहे हैं।
फैक्टरी में कैसे तैयार किए जाते हैं पॉप-पॉप पटाखे
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया है कि ये काफी अच्छा है, इससे जलने का भी खतरा नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बच्चों के लिए काफी अच्छा है और ज्यादा नुकसान भी नहीं होता। इस वीडियो पर अब तक 1.94 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'ys_gyan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
