वायरल न्यूज़

शख्स ने मुंह में रख लिया दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 23, 2023, 06:43 AM IST

Viral Video Today: देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स ने घर में सांप देखा तो उठाकर उसे मुंह में ही रख लिया। इसके बाद जो कुछ दिखा हैरान रह जाएंगे।

Image

शख्स ने मुंह में रख लिया खतरनाक सांप। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में घुसा खतरनाक सांप
  • शख्स ने उठाकर मुंह में रखा
  • हैरान कर देगा नजारा

Viral Video Today: सांप अगर गलती से भी सामने पड़ा जाए तो शरीर कांपने लगता है। उसे देखकर तुरंत भागने का मन करता है। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जो जहरीले सांपों को अपने मुंह में ही रख लेता है। शख्स ना सिर्फ सांप को मुंह में रखता है बल्कि काफी देर तक ऐसे ही खड़ा रहता है। दुनिया के सबसे जहरीले सांप को मुंह में रखते हुए शख्स का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मुंह में रख लिया सांप

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि दुनिया का सबसे खतरनाक सांप खिड़की के रास्त घर में दाखिल हो गया। मगर सांप इससे पहले किसी को नुकसान पहुंचा पाता, तभी एक शख्स की उसपर नजर पड़ गई। शख्स ने तुरंत सांप को पूंछ पकड़कर वापस खींच लिया और उसका मुंह पकड़ लिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल शख्स ने सांप को पकड़ने के बाद उसका मुंह अपने मुंह में रख लिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

डरा देगा नजारा

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है। देख सकते हैं कि शख्स काफी देर तक सांप को अपने मुंह रखता है और फिर वापस बाहर निकाल लिया। हैरानी होगी कि इतना जहरीला सांप शख्स के मुंह में जाने के बाद उसे डस नहीं पाता। मालूम हो कि हैरान करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article