वायरल न्यूज़

Dance Video: सफेद साड़ी में लड़की ने किया ऐसा छम-छम-छम, लोग बोले - दिल में बवंडर मच गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 16, 2023, 04:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर सफेद साड़ी में एक लड़की का बड़ा ही प्यारा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के डांस को देख लोग उसके स्टेप के कायल हो जा रहे हैं।

Image

सफेद साड़ी में लड़की ने किया गजब का डांस (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सफेद साड़ी में लड़की ने किया डांस
  • डांस कर मचा दिया गदर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Dance Video: इंटरनेट पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके दिल की धड़कन तेज हो जाएगी। इस वीडियो में एक लड़की डांस करती नजर आ रही है, जिसका डांस बेहद कमाल का है और लड़की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप इस लड़की के फैन हो जाएंगे। लड़की के डांस को देखने के बाद आप बागी फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर की याद आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने सफेद रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही है। इस दौरान वह वीडियो में बागी फिल्म के 'छम छम छम' गाने पर डांस करती नजर आ रही है। लड़की के डांस को देख आपको ऐसा लगेगा, जैसे लड़की कोई कोरियाग्राफर हो। इसकी लचकती कमर देखकर आप एकदम से घायल हो जाएंगे।

सफेद साड़ी में लड़की ने किया गजब का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि आप तो बिल्कुल परियों की रानी लग रही हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इन्होंने तो अच्छी-अच्छी हीरोइनों को फेल कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 3.49 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kanishkatalenthub' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article