Girl Perform Dangerous Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको हर रोज स्टंट के वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें युवा बाइक पर अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि असंभव चीज संभव होती नजर आ रही हो। इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है, जिसे देख आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की बाइक से स्टंट करती नजर आ रही है, जो कमाल का है। वीडियो में लड़की एक पहिए पर बाइक चला रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, वह बार-बार बाइक को लहराती हुई नचा भी रही है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन फिर भी लड़की की दिलेरी और उसका स्टंट देख लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने ऐसा ना करने की सलाह भी दी है।
लड़की ने एक पहिए पर किया खतरनाक स्टंट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो स्टंट में लड़कों को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसकी बाइक पर अगर कोई बैठ गया तो हार्ट अटैक से मर जाएगा। इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'biker__boy44' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
