इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी जो कुछ वायरल हुआ है शायद ही पहले कभी देखा होगा। दरअसल सोशल मीडिया में एक बड़े अधिकारी का इस्तीफा वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने का जो तरीका अपना है वाकई गजब लगेगा। दरअसल अधिकारी ने इस्तीफा देने के लिए ईमेल का इस्तेमाल नहीं किया। इसके उलट उन्होंने सादा कागज पर हाथ से इस्तीफा लिखा।
स्कूल की कॉपी पर लिखा इस्तीफा
स्कूल की कॉपी के पेज पर लिखा गया इस्तीफा मित्शी इंडिया कंपनी के सीएफओ का है। इस्तीफे में रिंकू पटेल नाम के शख्स ने लिखा कि वो निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। तुरंत इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने निजी कारण बताया है। इस्तीफे में कंपनी को लेकर किसी तरह शिकायत नहीं की गई। इसमें पिंकू पटेल ने आगे लिखा कि उन्हें कंपनी के साथ काम करे सुखद अनुभव हुआ है।
बेटे की नोटबुक पर इस्तीफा
मालूम हो कि सादा कागज पर लिखा इस्तीफा एक्स पर Sandeep Anima नाम के यूजर ने शेयर किया है। 21 दिसंबर को शेयर किए इस्तीफे को कैप्शन देते हुए लिखा गया, 'मित्शी इंडिया लिमिटेड के CFO ने अपने बेटे की नोटबकु पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने इसके छपने तक का इंतजार नहीं किया।'
