वायरल न्यूज़

VIDEO: बारिश का मजा लेते हुए ठुमके लगा रही थी लड़की, हो गया ऐसा खेल देखकर छूट जाएगी हंसी

Funny Video: एक लड़की बारिश का मजे लेते हुए छत पर डांस कर रही थी। डांस करते-करते लड़की का बैलेंस बिगड़ गया और वो धड़ाम से नीच गिर पड़ी। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Image

लड़की के लिए मजा बन गया सजा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस करने के चक्कर में हुआ खेल
  • लड़की के लिए मजा बन गया सजा
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर स्थिति काफी भयावह हो गई है। इतना ही नहीं लोग बारिश के मौसम का जमकर मजे भी ले रहे हैं। कोई बारिश में नहा रहा है, तो कोई डांस कर रहा है। वहीं, कुछ लोग तो तैरते हुए भी नजर आए। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको कई वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो इतने फनी हैं कि उन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जा रही है। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन लोगों के बीच वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

कई लोग बारिश में नहाने के लिए छत पर पहुंच जाते हैं। आप में से भी कई लोग ऐसा करते होंगे। हालांकि, कई बार लोग इतने जोश में आ जाते हैं कि घटनाएं भी घट जाती है। कई बार लोग फिसल जाते हैं और उन्हें गंभीर चोटें भी आती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बारिश हो रही है और छत पर पानी भी जमा है। एक लड़की जोश में डांस करते हुए छत पर पहुंचती है। लेकिन, डांस करते हुए उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और मजा सज में बदल जाता है। लड़की के साथ आखिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

मजा के चक्कर में सजा

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि जोश-जोश में महिला के साथ अनोखा खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chandan_ji9' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं जोश में होश खोना। किसी का कहना है मजा के चक्कर में सजा मिल गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article