Dance Video: फ्लाइट में लड़की ने किया फाड़ू डांस, यात्री बोले - इसने तो गदर मचा दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 6, 2024, 08:11 PM IST

ट्विटर पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में लड़की फ्लाइट में डांस करती नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट में लड़की ने किया डांस
  • डांस देख यूजर्स हुए दीवाने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance In Flight Viral Video: इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर इन सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डांस के काफी वीडियो आपको देखने को मिल जाएगा। इनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जो नॉर्मल होते हैं और लोग उन्हें इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं और लोग उन्हें ज्यादा लाइक और शेयर करते हैं। इसके चलते वो वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो जाते हैं। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उस वीडियो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है और ये वीडियो काफी पापुलर हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की डांस कर रही है। इस वीडियो में लड़की उड़ती फ्लाइट में है और अपने डांस के जलवे दिखा रही है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में लड़की के डांस को फ्लाइट में बैठे यात्री भी काफी आनंद ले रहे हैं। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी इस लड़की के डांस को काफी पसंद करेंगे।

End of Feed