Stunt Video: ट्रक के आगे लड़का कर रहा था स्टंट, अचानक हो गया खतरनाक एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जिंदगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 5, 2024, 04:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक लड़की ट्रक के आगे बाइक से स्टंट कर रहा है, जिसका ट्रक से धक्का लगने के बाद तगड़ा एक्सीडेंट हो जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रक के सामने कर रहा था स्टंट
  • स्टंटमैन को ट्रक ने मारा धक्का
  • शख्स का हुआ तगड़ा एक्सीडेंट

Shocking Accident While Stunt Viral Video: इंटरनेट पर स्टंट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में शख्स स्टंट करता है लेकिन तभी उसके साथ उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। लेकिन गनीमत रही कि उसके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस वीडियो (Viral Video) में काफी लोगों के अचंभित कर देने वाले कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में स्टंट का ऐसा खेल आपको दिखाई देगा, जो बेहद खतरनाक है। इस वीडियो में शख्स बाइक से स्टंट कर रहा होता है, जो अचानक से बाइक पर खड़ा हो जाता है और चल रही ट्रक के आगे वह स्टंट करने लगता है, जिसके बाद उसे ट्रक से धक्का लग जाता है। ऐसे में वह गिर जाता है और उसे चोट लग जाती है। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं होता।

End of Feed