वायरल न्यूज़

Viral Video: टोरंटो की फ्लाइट के लिए लड़की ने बुक किया 4.5 लाख का टिकट, एयर इंडिया ने थमा दी टूटी हुई सीट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 6, 2024, 09:11 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक महिला यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने एयर इंडिया की फ्लाइट बुक किया। इस दौरान एयरलाइंस कंपनी ने महिला को टूटी हुई सीट दे दी है।

Image

महिला यात्री ने शेयर किया फ्लाइट की टूटी सीट का वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया ने महिला को टूटी हुई सीट
  • महिला ने बुक किए थे 4.5 लाख के टिकट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Air India Flight Broken Seats Viral Video: इंटरनेट पर काफी बार फ्लाइट के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें यात्री अपनी परेशानी शेयर करते हैं। काफी बार तो यात्री मिलने वाली फैसिलिटी को भी शेयर करते हैं। इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में एक महिला यात्री ने एयर इंडिया की फ्लाइट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसकी कुर्सी टूटी हुई है। इतना ही नहीं, महिला ने फ्लाइट में बाकी चीजों की भी शिकायत की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला ने दिल्ली से टोरंटो जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट की तीन टिकट बुक की। इसके लिए उसने 4.5 लाख रुपए का भुगतान भी किया। लेकिन इसके बदले में एयर इंडिया ने उसे टूटी हुई सीट दे दी। इतना ही नहीं, फ्लाइट में मिली महिला को खराब गैजेट दिए गए, जो सीट में इनबिल्ट होते हैं। ये डिवाइस सही तरीके से काम भी नहीं कर रही थी। और तो और महिला जिस सीट पर बैठी थी, उसकी लाइट भी काम नहीं कर रही थी, जिससे उससे मोबाइल का टॉर्च जलाकर अपना काम करना पड़ा। ऐसे में महिला ने इस घटनाक्रम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

महिला यात्री ने शेयर किया फ्लाइट की टूटी सीट का वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Intagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लोग फ्लाइट बुक करते हैं एयर इंडिया और इंडिगो को और उम्मीद करते हैं कि उन्हें फैसिलिटी अमीरात एयरलाइंस वाली मिले। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब आपने इतने पैसे देकर फ्लाइट बुक की तो अच्छी फ्लाइट बुक करनी चाहिए थी। इस वीडियो पर अब तक 11 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'humpty02dumpty' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article