वायरल न्यूज़

Premanand Maharaj video: लड़की ने पेड़ पर मिट्टी से बनाया प्रेमानंद महाराज जी का हू-ब-हू चेहरा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Premanand Maharaj trending video: एक प्रतिभाशाली लड़की ने सिर्फ मिट्टी का उपयोग करके पेड़ के तने पर प्रेमानंद जी महाराज का सुंदर और जीवंत चेहरा उकेर दिया। बिना रंग और किसी खास उपकरण के बनाई गई यह कला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

लड़की ने पेड़ पर उकेरा प्रेमानंद जी महाराज का चेहरा (Photo: Instagram/shivi_in_art)

Premanand Maharaj latest video: सोशल मीडिया पर एक प्रतिभाशाली लड़की ने अपनी अनोखी कला से लोगों का दिल जीत लिया है। उसने साधारण मिट्टी की मदद से पेड़ के तने पर प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj viral video) का सुंदर चेहरा बना दिया। खास बात यह है कि उसने इस काम के लिए न तो कोई रंग इस्तेमाल किया और न ही ब्रश या कोई खास औजार। सिर्फ अपने हाथों और मेहनत के दम पर उसने यह अद्भुत आकृति तैयार की। लड़की ने पेड़ को ही अपना कैनवास बना लिया। धीरे-धीरे मिट्टी को आकार देते हुए उसने चेहरे की आंखें, नाक और भाव इतनी खूबसूरती से उकेरे कि देखने वाले हैरान रह गए।

कला में धैर्य और एकाग्रता

मिट्टी से बनी यह तस्वीर इतनी जीवंत लग रही थी, मानो सच में पेड़ पर प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj ka video) का स्वरूप दिखाई दे रहा हो। इस कला में धैर्य और एकाग्रता साफ नजर आती है। बिना किसी आधुनिक साधन के इतनी बारीकी से काम करना आसान नहीं होता। लेकिन लड़की ने अपनी लगन और हुनर से यह कर दिखाया। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। सोशल मीडिया (Premanand Maharaj viral video) पर इसका वीडियो तेजी से फैल रहा है।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जात रहा है वीडियो

लोग इस रचनात्मकता को प्रकृति और कला का सुंदर मेल बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि यह हुनर काबिले-तारीफ है और ऐसे कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। यह घटना दिखाती है कि सच्ची कला के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं होती। अगर मन में जुनून और हाथों में हुनर हो, तो साधारण मिट्टी से भी कुछ खास (Premanand Ji Maharaj) बनाया जा सकता है। लड़की की यह कलाकारी आज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उसकी मेहनत को सलाम कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के Instagram पर @shivi_in_art नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लोग खूब देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article