वायरल न्यूज़

लड़की ने हाथ से पकड़ लिया जहरीला नाग, फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 30, 2024, 03:02 PM IST

Snake Girl Video: देखकर हैरान हो जाएंगे कि लड़की ने बिना डरे जहरीला नाग अपने हाथ में पकड़ लिया और उसे बंद कर दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

लड़की ने हाथ से पकड़ लिया नाग। (Photo/Instagram)

Snake Girl Video: दुनिया में सांप की प्रजाति को सबसे खतरनाक माना जाता है। ये इतने खतरनाक होते हैं कि इनका नाम सुनते ही डर लगने लगता है। मगर गलती से भी सांप सामने पड़ जाए तो शरीर पीला पड़ जाता है। मगर क्या हो जब उसी खतरनाक सामने एक लड़की पहुंच जाए। इतना ही नहीं लड़की बिना डरे सांप को अपने हाथ में पकड़ ले और किसी बोरी में बंद कर दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

लड़की ने पकड़ लिया सांप

वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। मगर वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी कामकाजी दफ्तर में अचानक जहरीला नाग पहुंच गया। इधर दफ्तर में नाग देखते ही हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। तुरंत सांप पकड़ने वाले सपेरो को बुलाया गया। मगर हैरान होंगे कि सपेरे की जगह एक लड़की सांप पकड़ने पहुंच गई। लड़के देखने में बिल्कुल सामान्य लगती है। मगर जैसे ही सांप के छिपने की जगह बताई गई वो तुरंत पहुंच गई।

देखिए वीडियो

देखकर चौंक जाएंगे कि लड़की ने पहले समझदारी से सांप की मौजूदगी की पता लगया और फिर उसकी पूंछ पकड़ ली। इधर सांप तुरंत आक्रामक हो गया। मगर लड़की पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उसने सांप को पूंछ से पकड़ लिया। इसके बाद उसने सांप को पूरी तरह काबू में कर लिया और साथ में लगाए गए बोरे में बंद कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर chandu_heerakaari पर नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article