Dance Video: इन छोटे उस्तादों का डांस देख हिल जाएगा दिमाग, दिल से निकलेगी बस एक आवाज - क्या बात.. क्या बात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 1, 2023, 01:32 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चों बेहद कमाल का डांस करते नजर आ रहे हैं, जिनका डांस देखने के बाद ऐसा लगेगा कि कोई डांस रियलिटी शो चल रहा हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चों ने किया कमाल का डांस
  • स्कूली ड्रेस में मचाया गर्दा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Kids Dance Video: सोशल मीडिया पर काफी बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जो एकदम से दिल में बस जाता है। ऐसे में वीडियोज (Viral Video) लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही लग रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में दो बच्चों ने कमाल का डांस किया है। आलम ये है कि इस वीडियो को देख लोग बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो स्कूली बच्चे नजर आ रहे हैं, स्कूल से घर जा रहे होते हैं। ऐसे में उनमें से एक बच्चा डांस करना शुरू करता है, जिसके दूसरा लड़का भी उसी लय में डांस करना शुरू करता है, जो कमाल का है। इन दोनों का तालमेल देख ऐसा लग रहा है जैसे दोनों को कोरियोग्राफ किया गया हो।

End of Feed