वायरल न्यूज़

गजब है ये लड़की ! कुछ नहीं मिला तो साबुन ही उठाकर खा गई, लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 6, 2023, 06:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो में लड़की साबुन खाती नजर आ रही है, जो एकदम शॉकिंग है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • साबुन खाती नजर आई लड़की
  • लोगों के आए गजब के रिएक्शन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Eating Soap: कभी-कभी कुछ ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आ जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान का दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो भी है, जिसे देखने के बाद आपका भी दिमाग हिल जाएगा। यूजर्स भी इस वीडियो को देख दंग रह गए। शेयर किए गए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि मुझे साबुन खाना काफी पसंद है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की साबुन खाते नजर आ रही है। पहले तो लड़की साबुन और हैंड सैनिटाइजर लेकर आती है, जिसमें से सैनिटाइजर साइड रखकर वह साबुन लेकर खा जाती है। इसे देख सभी के सभी दंग रह जाते हैं। हालांकि, जब लोगों को बाद में इस वीडियो की सच्चाई पता चलती है तो लोग दंग रह जाते हैं। दरअसल, लड़की जो साबुन खा रही है, वो साबुन केक है, जो दिखने में बिल्कुल साबुन जैसा नजर आ रहा है।

साबुन खाते लड़की के वीडियो यूजर्स ने दी गजब की प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शुरू में तो मुझे देख ऐसा लगा जैसे ये सच में साबुन ही खा रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा वीडियो नहीं बनाना चाहिए, बच्चे देख इसे ट्राई कर सकते हैं, जिससे काफी परेशानी भी हो सकती है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '21b_kolkata' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article