OMG : इस कंपनी ने घड़ी में ही बसा दिया पूरा ब्रह्मांड, कीमत इतनी में आ जाए एक आलीशान फ्लैट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 6, 2023, 04:02 PM IST

स्विट्जरलैंड की एक घड़ी निर्माता कंपनी ने एक ऐसी घड़ी तैयार की है, जिसमें चंद्रमा और मंगल ग्रह से आए 12 उल्कापिंडों के टुकड़े जड़े हुए हैं। इसकी कीमत इतनी अधिक है कि आप इतने में एक आलीशान फ्लैट खरीद सकते हैं।

Les Ateliers Louis Moinet Meteorites Watch: घड़ी पहनना सभी को काफी पसंद होता है। इसके लिए काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो घड़ी के काफी कलेक्शन रखते हैं और उनके पास काफी महंगी-महंगी घड़ियां होती है। कुछ ऐसी ही एक घड़ी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद उसकी तस्वीर आपके दिल में बस जाएगी।

आपने नोटिस किया होगा कि आमतौर पर मार्केट में घड़ी 100-200 या फिर थोड़ी एक्सपेंसिव देखा जाए तो 2000-5000 रुपए तक मिल जाती है। इसके विपरीत कुछ घड़ियां ऐसी भी है, जिसमें कुछ हीरे-जवारात और सोने-चांदी जैसे मैटेरियल लगे रहते हैं। कुछ ऐसा ही इस घड़ी के साथ भी है, लेकिन ये घड़ी लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। जी हां, इस घड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

End of Feed