वायरल न्यूज़

VIDEO: इजरायल के समुद्र तट पर मृत पाई गई विशालकाय स्पर्म व्हेल, मिट्टी खोदकर दफनाई गई अंदर

इजरायल के समुद्र तट पर एक स्पर्म व्हेल की डेड बॉडी पाई गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। व्हेल की बॉडी को JCB से खींचकर बीच से कुछ दूर ले जाया गया फिर उसे जमीन के अंदर दफनाया गया।

Image

जमीन में दफनाई गई व्हेल (Instagram/@TimesNowNavbharat)

धरती पर सबसे बड़ी जीव माने जाने वाली व्हेल मछली का शव इजरायरल के अश्केलोन तट पर पड़ा मिला। जिसे JCB से खींचकर तट से दूर ले जाया गया और उसे गड्ढा खोदकर अंदर जमीन में दफनाया गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुमद्र तट के किनारे व्हेल का शव पड़ा हुआ है। एक JCB के सहारे उसे बांधकर खींचा जा रहा है। आप देख सकते हैं कि JCB मशीन पूरी ताकत के साथ उस भारी-भरकम व्हेल मछली को रस्सी से बांधकर खींच रही है।

जमीन के अंदर दफनाई गई व्हेल

कुछ दूरी पर मशीन से जमीन में गड्ढा खोदा गया और उसके अंदर व्हेल को दफना दिया गया। यह घटना 24 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मृत पाई गई विशालकाय व्हेल स्पर्म व्हेल थी, जो भूमध्य सागर में संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में है। जानकारी के अनुसार, इस स्पर्म व्हेल की लंबाई लगभग 12 मीटर थी। पहाड़ों का सीना चीरकर रख देने वाले JCB मशीन को भी इस व्हेल को खींचने में पूरी ताकत लगानी पड़ी।

मौत की कारणों का लगाया जा रहा पता

इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि व्हेल कितना ताकतवर प्राणी होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, व्हेल अक्सर प्रदूषण या प्राकृतिक कारणों से मर जाती हैं। अक्सर उनकी डेड बॉडी से उनके पेट में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा या मछली पकड़ने के जाल पाए जाते हैं। जो उनकी मौत का कारण बनते हैं। इस व्हेल की मौत के पीछे क्या कारण रहा होगा, इसकी जांच वैज्ञानिक कर रहे हैं। रिसर्चर्स शव का विश्लेषण करने के लिए वेहल की डेड बॉडी से सैंपल इकट्ठा कर उसकी मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article