वायरल न्यूज़

Viral Video: कैमरे में कैद हुआ सबसे बड़ा मूस, शेर भी बच्चा दिखेगा इसके सामने

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2023, 10:52 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि विशालकाय आकार का मूस अलास्का में देखा गया है। इसका आकार इतना बड़ा है कि शेर इसके सामने बच्चा लगेगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ विशालकाय मूस
  • आकार देखकर होश उड़ जाएंगे
  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार आंखों पर विश्वास करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। वीडियो जंगली मूस (Moose) से जुड़ा है, जिसका आकार देखकर होश उड़ जाएंगे। हिरण की प्रजाति के मूस का आकार इतना बड़ा दिखाई देता है कि शेर भी इसके आगे बच्चा दिखेगा। दावा किया गया है कि विशाल आकार वाला ये मूस अमेरिका के अलास्का में देखा गया है। विशालकाय मूस का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

कैमरे में कैद हुआ विशाल मूस

करीब 40 सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि हाईवे पर तेज रफ्तार में वाहन में गुजर रहे हैं। मगर तभी एक कार सवार की नजर विशाल आकार के जंगली जानवर पड़ी। शख्स ने कार की रफ्तार धीमी की और डिवाइडर पर चल रहे जानवर के करीब पहुंचा। यहां उसका आकार देखकर होश उड़ गए। क्योंकि हिरण के प्रजाति के मूस का आकार इतना बड़ा था कि बड़ी कार भी उसके सामने खिलौने जैसी नजर आती है। उसके आकार के सामने शेर भी बच्चे जैसा दिखेगा। फ्रेम में आगे देखेंगे कि अलास्का का मूस धीरे-धीरे डिवाइडर पर चल रहा है।

विशालकाय आकार वाले मूस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @TansuYegen नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article