वायरल न्यूज़

अजब-गजब: कोबरा है या यमराज का दूत, जिसने देखा ये VIDEO उसकी आंखें फटी रह गईं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 20, 2024, 08:08 AM IST

King Cobra Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि यमराज के दूत की तरह नजर आ रहा कोबरा एक पेड़ पर आराम से बैठा है। मगर उसे देखकर स्थानीय लोगों की हालत पतली हो गई।

Image

कोबरा का विशाल आकार देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के रूप में 'यमराज का दूत'
  • पेड़ पर बैठा दिखा किंग कोबरा
  • आकार देखकर डर ही जाएंगे

King Cobra Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो हमें चौंका देते हैं। मगर कई बार तो होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो किंग कोबरा से जुड़ा है, जिसका आकार देखकर दिमाग में सिर्फ एक ही बात आती है, ये कोबरा है या फिर यमराज का कोई दूत है। ये खतरनाक सांप पेड़ पर बैठा नजर आता है जिसका आकार बहुत विशाल है। पेड़ पर बैठे कोबरा का वीडियो खुद आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है।

कर्नाटक का है मामला

करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो साउथ कर्टनाक का बताया गया है। यहां वेस्टर्न घाट में अगुम्बे घाट क्षेत्र में रेस्क्यू टीम को किसी घर के आंगन में एक पेड़ पर सांप होने की सोचना मिली। टीम मौके पर पहुंची तो सांप का आकार देखकर हर किसी के होश उड़ गए। करीब 12 फीट का कोबरा पेड़ पर ऐसे बैठा नजर आता है मानो कोई यमराज का दूत हो। वो फनफनाता है तो रेस्क्यू टीम भी अलर्ट हो जाती है। हालांकि फ्रेम में फिर जो दिखा रेस्क्यू टीम की तारीफ करने से भी खुद को नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि कोबरा को पकड़ने के लिए एक जबरदस्त प्लान बनाया गया।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसके लिए दीवार के सहारे एक नकली बिल बनाया गया ताकि सांप उसमें घुस जाए। फ्रेम में आगे देखेंगे कि कोबरा को फिर उसके करीब लाया गया और ये इसमें घुस गया। इधर रेस्क्यू टीम द्वारा सांप को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों को ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि कोबरा का हैरान करने वाला वीडियो एक्स पर आईएफएस अधिकारी के एक्स हैंडल @susantananda3 से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article