VIDEO: कुत्ते ने किया महिला पर हमला, फिर पति ने जो किया उसे देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 2, 2023, 01:41 PM IST

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता एक महिला पर हमला कर देता है। फिर महिला का पति उस कुत्ते के साथ लड़ते हुए नजर आता है, जैसे दोनों के बीच रेसलिंग चल रही हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला
  • पति ने दिखाई दिलेरी
  • पति ने कुत्ते के साथ की रेसलिंग

German Shepherd Attacked Woman Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा। इस वीडियो में एक महिला अपने पति और कुत्ते के साथ जा रही होती है। जिस पर जर्मन शेफर्ड हमला कर देता है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

German Shepherd Attacked Woman Viral Video

पत्नी और कुत्ते पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला (Image Credit : Social Media)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला अपने पति और कुत्ते के साथ टहल रही थी, तभी वहां से एक महिला गुजरती है, जो अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ होती है। अचानक से जर्मन शेफर्ड दूसरी महिला और उसके कुत्ते पर हमला कर देता है, जिसके बाद का नजारा देखने लायक होता है। फिर महिला का पति अपनी पत्नी को बचाने के लिए जर्मन शेफर्ड के साथ भीड़ जाता है, जैसे दोनों के बीच कुश्ती चल रही हो। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद मामला संभल जाता है।

End of Feed