'मेरा जूता है जापानी' गाने के म्‍यूजिक को इस फिरंगी ने किया रीक्रिएट, Viral Video को मिल रही तारीफें

Viral Video: वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। राज कपूर की लोकप्रियता को याद करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'राज कपूर पूरी दुनिया में सेंसेशन थे, खासकर तुर्की और सोवियत संघ में। मेरे तुर्की गाइड ने बताया कि उनकी मां ने सिनेमाघरों में आठ बार आवारा देखी थी।'

Viral Video: जॉर्जिया के एक स्ट्रीट म्यूज़िशियन ने क्लासिक बॉलीवुड सॉन्‍ग 'मेरा जूता है जापानी' को रीक्रिएट किया। इस वीडियो को भारतीय ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर श्रेया द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। वीडियो को भारत और अन्य जगहों पर दर्शकों से प्रशंसा मिल रही है। त्बिलिसी में फिल्माए गए इस क्लिप में जॉर्जियाई अकॉर्डियन वादक 1955 की फिल्म श्री 420 का प्रतिष्ठित राज कपूर नंबर गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कंटेंट क्रिएटर ने कैप्शन दिया- 'जब त्बिलिसी में एक व्‍यक्ति अंताक्षरी में आपके चचेरे भाइयों से बेहतर पुराने बॉलीवुड गाता है। मेरे 2025 बिंगो कार्ड पर जॉर्जिया में मेरा जूता है जापानी गाना नहीं था। मैंने उसे टिप दी और ऐसे चली गई जैसे मैंने कला के लिए फंड जुटाया हो।' इस वीडियो को अब तक 3.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसने कई इंस्टाग्राम यूजर्स को प्रभावित किया है।

जॉर्जियन म्‍यूजिशियन का वीडियो वायरल।

वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। राज कपूर की लोकप्रियता को याद करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'राज कपूर पूरी दुनिया में सेंसेशन थे, खासकर तुर्की और सोवियत संघ में। मेरे तुर्की गाइड ने बताया कि उनकी मां ने सिनेमाघरों में आठ बार आवारा देखी थी।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'मैं नारिकला हिल्स में उसी व्यक्ति से मिला था उसने फिलिपिनो और मिस्र के गाने भी गाए थे। वह बहुत प्रतिभाशाली है और खुद को जॉर्जियाई राज कपूर कहता है।' तीसरे ने कहा, 'जब उसने सुना कि हम बंगाल से हैं तो उसने मिथुन चक्रवर्ती का गाना मिक्स कर दिया। मुझे खुशी है कि सोशल मीडिया पर उसकी प्रतिभा की सराहना हो रही है।'

End of Feed