वायरल न्यूज़

गाय का दूध निकालने पहुंची थी लड़की, मगर जो मिल गया पेट पकड़कर हंसेंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 13, 2023, 03:00 PM IST

Funny Video Today: वायरल नजारे में देखेंगे कि एक लड़की गाय का दूध निकालने पहुंची, मगर बेचारी के साथ तभी तगड़ा खेल हो गया।

Image

गाय का दूध निकालने पहुंची थी लड़की, तभी हो गया तगड़ा खेल। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय का दूध निकालने पहुंची लड़की
  • मगर बर्तन में आ गया गोबर
  • नजारा देख हंसी ना रुकेगी

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया को सबसे ज्यादा मजेदार प्लेटफॉर्म माना जाता है। यहां कब क्या नजर आ जाए, कोई कुछ नहीं बता सकता है। मगर यहां ज्यादातर हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक लड़की और गाय से जुड़ा है, जिसमें ऐसा नजारा दिखाई दिया कि सोच-सोचकर हंसेंगे। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दूध की जगह मिल गया गोबर

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एक शहरी लड़की ने गाय का दूध निकालने का प्लान बनाया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़की बर्तन लेकर गाय के करीब गई और दूध निकालने लगी। मगर इसी बीच लड़की एक ऐसी गलती कर गई कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल लड़की दूध निकालने के लिए गलत जगह पर बैठ गई और तगड़ा खेल हो गया। लड़की दूध निकालने के चक्कर में गाय के पीछे बैठ गई। फ्रेम में फिर जो दिखा शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। दरअसल लड़की जैसे ही दूध निकालने के लिए बैठी तुरंत गाय ने गोबर कर दिया और ये बर्तन में गिर गया।

यहां इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो

दूध के बर्तन में गोबर गिरने से जुड़ा लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर ashiq.billota नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article