Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे ढेरों वीडियोज पड़े हैं, जिनमें पत्नी अपने पति से मजाक करती हुई नजर आई हैं। कई बार तो वो ऐसा मजाक कर बैठती हैं कि पति को खासा बुरा लगता है और वो चीख-चिल्लाने लगता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें महिला ने पति से मजाक करने का नया कीर्तिमान बना दिया। उसने पति के साथ ऐसा मजाक किया कि बेचारे ने शायद ही सपने में भी कभी सोचा होगा। पत्नी का मजाक देखकर बेचारे पति के दिमाग की बत्ती गुल हो गई। उसकी समझ में ही कुछ नहीं आया कि आखिर पत्नी ने उसके साथ क्या कर दिया। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।
पत्नी ने किया पति से खतरनाक मजाक। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
पति से दुनिया का सबसे खतरनाक
सामने आए मजेदार वीडियो को शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि पत्नी ने अपने पति से दुनिया का सबसे खतरनाक मजाक करने का प्लान बनाया। पत्नी ने बकाया सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। उसने पति से मजाक करने के लिए अपने होंठों पर ELFY लगा ली। इसके बाद वो सीधी पति के पास पहुंची और रोमांटिक मूड में आ गई। इधर पत्नी का ऐसे देखकर पति भी बहुत खुश हो गया। वो तुरंत पत्नी के करीब पहुंचा और किस करने लगा। मगर जैसे ही किस किया बेचारा घबरा गया। उसकी समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ। क्योंकि किस करते ही ELFY जैसी चीज ने अपना काम कर दिया। उसके होंठ ही पत्नी के होंठ से चिपक गए। अब पति पीछे हटता है, मगर उसके होंठ भी खिंचने लगते हैं। फ्रेम में ये दृश्य खासा मजेदार भी लगता है।यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स
फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि होंठ चिपकने के बाद पति को इतना दर्ज हुआ कि बेचारे की आंखों से पानी निकलने लगा। मगर पत्नी की अभी भी हंसी नहीं रुकती है। पति से मजाक करते हुए पत्नी के वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अच्छी कोशिश है, मगर ऐसा अब दोबारा मत करना। एक यूजर ने लिखा कि कितना घटिया था सबकुछ। वीडियो इंस्टाग्राम पर x.__tweets.__.abdou__.x हैंडल से भी शेयर किया गया है।
