वायरल न्यूज़

​Optical Illusion: मिल गई दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर, दम है तो 975 में छिपा 978 खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 30, 2023, 07:20 AM IST

​Optical Illusion: नंबर गेम से जुड़ी ये तस्वीर देखने में तो बहुत सामान्य लगेगी, मगर इसमें एक खास नंबर छिपा है जिसे खोजना हर किसी के बस की बात नहीं है।

Image

​Optical Illusion: मिल गई दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर, दम है तो 975 में छिपा 978 खोजकर दिखाइए

KEY HIGHLIGHTS
देखने में बहुत सामान्य है तस्वीर
मगर दिमाग का टेस्ट लेने के लिए है काफी
975 के बीच छिपे 978 को खोजिए

Optical Illusion: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर इंसान के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। समझ ही नहीं आता है कि आखिर वो तस्वीर किस संदर्भ के लिए है। क्योंकि ऐसी तस्वीरों में दिखाई कुछ और देता है और छिपा हुआ कुछ और ही होता है। सामान्य भाषा में ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीर कहा जाता है। यानी ऐसी तस्वीर जिसमें रहस्य नजर के ठीक सामने हो, मगर उसे खोजने में दिमाग के घोड़े खोलने पड़ जाएं, मगर हल फिर भी ना मिले। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर हर तरफ छाई हुई है। तस्वीर दरअसल नंबर गेम से जुड़ी है।

दिमाग का टेस्ट लेने के लिए काफी है ये तस्वीर

वायरल तस्वीर में हर जगह सिर्फ 975 लिखा हुआ नजर आता है। नंबर लिखी हुई ये तस्वीर देखने में बहुत सामान्य लगती है। मगर यही तस्वीर किसी के भी दिमाग का टेस्ट लेने के लिए काफी होगी। दरअसल तस्वीर में नंबरों के बीच एक अलग नंबर 978 भी छिपा हुआ है। आपको उसी छिपे हुए नजर को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले आप उस छिपे हुए नंबर को खोजने की कोशिश करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपा 978 खोजने के लिए सिर्फ तीस सेकंड का समय में मिलेगा। अगर इतने समय में वो नंबर खोज लिया तो आपको तेज दिमाग वाला माना जाएगा।

यहां देखिए तस्वीर

Brainstorming photo

तस्वीर में छिपा है 978 नंबर।

खोज पाए 978 ?

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक तस्वीर में छिपे उसे नंबर को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। क्योंकि बड़ी तादाद में नेटिजन्स उस छिपे हुए नंबर को नहीं खोज पाए हैं। चलिए हम आपको बताएंगे कि वो छिपा हुआ 978 आखिर है कहां। दरअसल छिपा हुआ नंबर तस्वीर में दाईं तरफ से चौथी लाइन में नीचे से पांचवा है।

यहां देखिए रिजल्ट

Optical Illusion

तस्वीर में देखिए आखिर कहां छिपा है 978

देख लिया ना तस्वीर में छिपा हुआ नंबर नजर के ठीक सामने ही था, मगर मजाल है कोई उसे तीस सेकंड के भीतर खोज पाता। नजर और दिमाग के टेस्ट से जुड़ी मजेदार तस्वीरों के साथ अगली बार फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article