Viral Video: सोशल मीडिया में प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें प्रेमिका अपने प्रेमी से पंजा लड़ाने की जिद कर बैठी। मगर इस जिद्द ने बेचारी को ऐसा सदमा दिया कि शायद ही जिंदगीभर कभी भूल पाएगी। इतना ही नहीं लड़की को अपनी जिद की वजह से लंबा समय हॉस्पिटल में बिताना पड़ गया। प्रेमी से पंजा लड़ाने की जिद करते हुए लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है और बड़ी तादाद में नेटिजन्स इसपर प्रतिक्रिया दी है।
प्रेमी से पंजा लड़ा बैठी प्रेमिका
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी-प्रेमिका रूम में आराम से बैठे हैं। देखकर ही लगता है कि प्रेमी बॉडीबिल्डर है। फ्रेम में देखेंगे कि उसकी बॉडी देखकर प्रेमिका भी बहुत खुश होती है। मगर अपनी इस खुशी के बीच वो गलत जिद कर बैठी, जिसने बेचारी की जिंदगी ही बदलकर रख दी। दरअसल प्रेमी की बॉडी देखकर प्रेमिका उससे पंजा लगाने की जिद कर बैठी है। मालूम होता है कि प्रेमी उससे मना करता है कि मगर प्रेमिका नहीं मानती है। प्रेमी भी उसकी जिद के आगे हार मान बैठा। उसने पंजा लड़ाने के लिए अपना दायां हाथ उसके सामने रख दिया। प्रेमिका ने भी पंजा लड़ाने के लिए हाथ सामने कर दिया।टूट गई हाथ की हड्डी
फ्रेम में आगे देखेंगे कि दोनों पंजा लड़ाने के लिर पूरी तैयार है। इसमें अब प्रेमिका जीतने के लिए लगाती है, मगर प्रेमी पर उसपर जरा भी असर नहीं पड़ता। अब प्रेमी थोड़ा जोर लगाता है और हिला देने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल प्रेमी के ताकत लगाते ही प्रेमिका के हाथ की हड्डी टूट गई। हड्डी टूटने की आवाज भी खूब तेज आती है। इधर हाथ की हड्डी टूटने के बाद प्रेमिका के होश उड़ गए।यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
इधर प्रेमिका के हाथ की हड्डी टूटने पर प्रेमी भी बेचारा परेशान हो गया। प्रेमी तुरंत लड़की को हॉस्पिटल लेकर गया। अब प्रेमी से पंजा लगाने की जिद करने वाली प्रेमिका भी समझ चुकी होगी कि उसने बड़ी गलती कर दी। मालूम हो कि प्रेमी-प्रेमिका का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर dehset_videolar201 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
