वायरल न्यूज़

शादी में पहुंच गया सलमान का डुप्लीकेट, फिर मेहमानों ने जो किया दिनभर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 4, 2024, 09:38 AM IST

Today Funny Video: वायरल हो रहे मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बैंक्वेट हॉल में मेहमान दूल्हा-दुल्हन के इंतजार में बैठे थे कि तभी सलमान खान के डुप्लीकेट ने एंट्री मार दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

शादी में अचानक पहुंचा डुप्लीकेट सलमान खान। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक्वेट हॉल में डुप्टीलेकट सलमान की एंट्री
  • देखकर मेहमान भी हंसी नहीं रोक पाए
  • आते ही वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Today Funny Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के दुनियाभर में लाखों करोड़ों फैन हैं, जो उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। सलमान खान जहां होते हैं वहां मिनटों में प्रशसंकों का हुजूम उमड़ पड़ता है। सलमान की फैन फॉलोइंग इतनी है कि लोग बस किसी भी तरह उनके जैसा दिखना चाहते हैं। सोशल मीडिया में भी ऐसे ढेरों वीडियो हैं जिनमें प्रशंसक सलमान खान जैसा दिखने का दावा करते हैं। इसमें कुछ तो बिल्कुल दबंग खान जैसे नजर भी आते हैं। अभी ठीक एक ऐसे ही डुप्लीकेट सलमान का वीडियो सामने आया है जो किसी शादी में शिरकत करने पहुंचा है। इसमें डुप्लीकेट सलमान की एंट्री के बाद मेहमानों का रिएक्शन सबसे ज्यादा देखने लायक है।

शादी में डुप्लीकेट सलमान की एंट्री

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बैंक्वेट हॉल मेहमान से भरा पड़ा है। सभी दूल्हा-दुल्हन के आने के इंतजार में है। मगर इसी बीच एंट्री सलमान खान के डुप्लीकेट की होती है। इसमें शख्स लुक और वॉकिंग स्टाइल में सलमान की कॉपी करता हुआ नजर आता है। इसमें देखेंगे कि सलमान का डुप्लीकेट जैसे ही एंट्री मारता है कि उनकी फिल्म का गाना बैकग्राउंड में बजने लगा। इधर गाना बजता है और शख्स खुद को सचमुच सलमान समझने लगा। वो बॉलीवुड एक्टर की तरह चलता है और ऐसा ही स्टाइल दिखाता है। मजेदार है कि बैंक्वेट हॉल में सलमान का डुप्लीकेट देखकर मेहमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मेहमान शादी में आए डुप्लीकेट सलमान को अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं। मालूम हो कि डुप्लीकेट सलमान की एंट्री वाला ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर salman2zz नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article