Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाते ही स्टेज पर धड़ाम से गिरा दूल्हा, जोश-जोश में बन गया पोपट

Dulha Dulhan Video: दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया को देखकर इतना एक्साइटेड हो जाता है कि पहले उसे ऊपर आने के लिए हाथ देता है, लेकिन अचानक ही खुद कूदकर स्टेज से नीचे पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि वह दुल्हन को गोद में उठाकर सीधा स्टेज पर लाना चाहता है, जिससे उनकी एंट्री यादगार बन जाए। हालांकि, दूल्हा का यही विश्वास उसके अति आत्मविश्वास में भर जाता है।

Dulha Dulhan Video: शादियों में कई बार ऐसे पल बन जाते हैं, जो जिंदगीभर याद रहते हैं। कई बार भावुक कर देने वाले पल बनते हैं तो कभी-कभी हंसी से लोटपोट कर देने वाले पल भी बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे राजा का 'हीरो एंट्री' का प्लान उल्टा पड़ जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के स्टेज पर दूल्हा पहले से खड़ा है। वहीं दुल्हन भी लाल जोड़े में सज-धजकर स्टेज के पास पहुंचती है। आप देख पाएंगे कि दुल्हन को देखते ही दूल्हा बेहद उत्साह में आ जाता है।

Viral Video (72)

दुल्हन को लेकर गिरा दूल्हा (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खुद को किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं समझता और कूदकर दुल्हन को उठाने पहुंच जाता है। दरअसल, दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हनिया को देखकर इतना एक्साइटेड हो जाता है कि पहले उसे ऊपर आने के लिए हाथ देता है, लेकिन अचानक ही खुद कूदकर स्टेज से नीचे पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि वह दुल्हन को गोद में उठाकर सीधा स्टेज पर लाना चाहता है, जिससे उनकी एंट्री यादगार बन जाए। हालांकि, दूल्हा का यही विश्वास उसके अति आत्मविश्वास में भर जाता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह दुल्हन को गोद में उठाता है और सीढ़ियों पर चढ़कर आगे बढ़ता है। वैसे ही उसका पैर लड़खड़ा जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed