Video: मिस्त्री ने ऐसी जगह लगा दी टॉयलेट सीट, देखते ही चक्कर खाकर गिर पड़ा मालिक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 25, 2023, 02:36 PM IST

Funny Video Today: राज मिस्त्री ने ऐसी जगह टॉयलेट सीट फिट कर दी कि देखते ही मालिक का दिमाग घूम गया। बेचारा चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
राज मिस्त्री ने दीवार पर चिपका दी टॉयलेट सीट
देखते ही चक्कर खाकर गिर पड़ा मालिक
वायरल हुआ वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो कुछ ऐसा नजर आता है कि देखकर हंसी नहीं रुकती है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक राज मिस्त्री से जुड़ा है, जो घर में बाथरूम बना रहा है। मगर इस बीच उसने ऐसा कांड कर दिया कि देखकर बेचारा मालिक ही चक्कर खाकर गिर पड़ा। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो इतना मजेदार है कि हंसते-हंसते पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

funny Video

देखिए राज मिस्त्री ने कहां लगा दी टॉयलेट सीट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

चक्कर खाकर गिर पड़ा मालिक

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि राज मिस्त्री घर में बाथरूम तैयार कर रहा है। इस दौरान वो टॉयलेट सीट भी फिट करता है। मगर उसने टॉयलेट सीट ऐसी जगह लगा दी कि देखकर यकीन नहीं होगा। दरअसल मिस्त्री ने टॉयलेट सीट फ्लोर पर लगाने की बजाय दीवार पर फिट कर दी। मिस्त्री उसके बाद टाइल्स लगाने में बिजी था कि तभी घर मालिक पहुंच गया। मालिक ने टॉयलेट सीट दीवार पर चिपकी देखी तो बेचारे का दिमाग घूम गया। उसने मिस्त्री को टोका, मगर ऐसा जवाब मिला बेचारा चक्कर खाकर गिर पड़ा।

हंसी नहीं रोक पाएंगे

फ्रेम देखकर मालूम होता है कि मालिक नाराजगी देख मिस्त्री समझाता है कि टॉयलेट का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। वो लगातार गलत काम को सही ठहराने की कोशिश में जुटा रहता है। इधर जब वो नहीं मानता मालिक बेचारा खुद हिम्मत हार गया। हालांकि फ्रेम में सबकुछ देखकर हंसी बहुत आती है। यकीन नहीं होता है कि कोई ऐसा भी कर सकता है।

हर तरफ छाया वीडियो
राज मिस्त्री का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर civilengineeringdiscoverieske नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed