Father Son Funny Video: कुछ वीडियोज को देखने के बाद मानिए ऐसा लगता है, जैसे जिंदगी का असली मजा इसी में है। बस ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता ने अपने बच्चे के साथ ऐसा मजाक किया है, जिसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पिता अपने बेटे के साथ पैदल जा रहा होता है और फिर अचानक से उसके पीछे अपने पैर से मारता है, जिसके बाद लड़के को लगता है कि पीछे आ रहे उसके दोस्तों ने मारा है। ऐसे में वह बच्चा अपने दोस्तों पर गुस्सा हो जाता है और उन्हें मारने के लिए आगे बढ़ता है लेकिन तभी उसका पिता उसको पकड़ लेता है और साथ में दूसरों बच्चों को चिल्लाता है और स्थिति के मजे लेता है।
बाप ने किया बेटे के साथ गजब का मजाक
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बच्चा तो सदमे में होगा कि किया किसने? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस शख्स को तो फादर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 10 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
