वायरल न्यूज़

Viral: शख्स के सांप पकड़ने का तरीका देख हिल जाएगा दिमाग, वीडियो देख छूट जाएंगे हंसी के फव्वारे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 25, 2023, 01:18 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग एकदम सा चकरा जाएगा। इस वीडियो में एक शख्स बड़ा ही चौकन्ना होकर सांप को पकड़ रहा है, जिसे देख आपकी हंसी निकल जाएगी।

Image

शख्स के सांप पकड़ने का तरीका देख छूट जाएगी हंसी (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में शख्स ने पकड़ा सांप
  • सांप को देखकर लोगों की निकल गई हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Video of Catching Snake: काफी बार इंटरनेट पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद हंसी बंद ही नहीं होती है। ऐसे वीडियोज (Viral Video) काफी मजेदार होते हैं और यूजर्स को भी काफी पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Funny Video) इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का सांप पकड़ता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स सांप पकड़ने की कोशिश कर रहा है। वीडियो देखने पर आपको ऐसा लगेगा, जैसे वह एकदम चौकन्ना होकर सांप पकड़ रहा है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जब आप इस वीडियो को पूरा देखेंगे तो आप हंसी के ठहाके लगाने लगेंगे। दरअसल, यह दिखने में तो सांप जैसा होता है लेकिन यह वास्तविक सांप नहीं होता। यह छिंद के पेड़ की एक डाली होती है, जो देखने में बिल्कुल सांप की तरह नजर आती है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

शख्स के सांप पकड़ने का तरीका देख छूट जाएगी हंसी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई इसने तो एकदम से कन्फ्यूज ही कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहले तो ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये कोई पेड़ है। इस वीडियो पर अब तक 14 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'gulzar_ek_shayar_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article