वायरल न्यूज़

Video: लड़की देखी तो चोरी करने पहुंच गया चोर, मगर जैसे ही कुछ उठाया पड़ा झन्नाटेदार झापड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 28, 2023, 11:46 AM IST

Chor Ka Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि ग्रोसरी स्टोर में अकेली लड़की देखकर चोर चोरी करने पहंच गया। मगर बेचारे ने जैसे ही कुछ उठाया बुरा हाल हो गया।

Image

अकेली लड़की देखी तो चोरी करने पहुंच गया चोर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रोसरी स्टोर में पहुंचा चोर
  • अकेली लड़की देखी तो चुराने लगा
  • मगर जैसे ही कुछ उठाया हो गया बुरा हाल

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है इसमें वो दोनों चीजें नजर आती हैं। वीडियो एक शातिर चोर से जुड़ा है, जो चोरी करने ग्रोसरी स्टोर पर पहुंचा। यहां उसने अकेली लड़की को देखा और अपने काम को अंजाम देने का प्लान बनाया। मगर चोर ने जैसे ही कुछ चुराया तुरंत लड़की की नजर पड़ गई। लड़की ने फिर चोर के साथ ऐसा कुछ किया शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाएगा।

चोरी करते ही लड़की ने देख लिया

सामने आए वीडियो की शुरुआत से देखेंगे कि लड़की ग्रोसरी स्टोर पर है। वो अपने में काम में व्यस्त है कि तभी एक चोर की उसपर नजर पड़ी। चोर को अंदाजा हो गया कि लड़की अकेली है और उसकी आंखों में धूल झोंककर चोरी करना बहुत आसान होगा। अपने इसी प्लान के साथ चोर ग्रोसरी स्टोर पर पहुंच गया। यहां लड़की से सामान देने के लिए कहा। इधर जैसे ही लड़की का ध्यान सामान देने में गया, चोर ने तुरंत अपना दिमाग चलाया। उसने पास में रखा कीमती सामान उठा लिया। लगा कि लड़की उसे नहीं देख पाएंगी। मगर जैसे ही उसने चोरी की तुरंत लड़की नजर पड़ गई। ये देख चोर के भी हाथ-पैर फूल गए।

चोर को पड़ा झन्नाटेदार झापड़

फ्रेम में आगे देखेंगे कि अब चोर की समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए। बेचारे ने तुरंत सामान वापस रख दिया। मगर तब तक लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। उसने पूरी ताकत से चोर को ऐसा झन्नाटेदार झापड़ मारा कि बेचारे की बत्ती गुल हो गई। इधर लड़की का ऐसा रूप देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़की का इतने में भी गुस्सा शांत नहीं होता। वो तुरंत चोर की तरफ दौड़ पड़ती है। मालूम हो कि चोर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Ashiq Billota Official नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article