वायरल न्यूज़

Funny Video: साढ़े पांच हजार की बाइक खरीदी, मगर दोस्तों ने ले ली 12 हजार की पार्टी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 1, 2024, 12:40 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो वायरल है। इसमें एक लड़के ने दोस्तों को सेकंड-हैंड बाइक की पार्टी दी, मगर यही उसकी बड़ी गलती साबित हुई।

Image

दोस्तों को पार्टी देकर फंस गया लड़का। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता हैं कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें नम हो जाती हैं। मगर कभी-कभी हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जिसने पैसे बचाने के लिए सेकंड-हैंड बाइक खरीद ली। मगर जब दोस्त को इसकी भनक लगी तो बेचारे को पार्टी देने पड़ गई। चौंक जाएंगे कि पार्टी में दोस्तों ने इतना तगड़ा बिल बिठा दिया कि बेचारे की बत्ती गुल हो गई। उसकी समझ नहीं आया कि अब क्या किया जाए। हालांकि प्रेम में सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।

साढ़े पांच हजार की बाइक के बदले 12 हजार की पार्टी

दोस्तों को पार्टी देते हुए लड़के का ये वीडियो अभी तक लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो को 57 लाख से ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया है। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि बहुत सारे लड़के पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। मगर इनमें एक लड़का बहुत उदास नजर आता है। उसका चेहरा लटका हुआ है। लड़के को इतना उदास देख एक लड़की उसके करीब पहुंची और कुछ सवाल पूछे। लड़की ने उसकी उदासी की वजह पूछी तो जवाब मिला कि उसने सेकंड हैंड बाइक खरीदी है, उसकी पार्टी दे रहा है। लड़की ने सवाल पूछा कि बाइक कितने की खरीदी। जवाब मिला सांढ़े पांच हजार रुपये की खरीदी। इधर पार्टी का बिल 12 हजार से ऊपर पहुंच चुका है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दोस्त को पार्टी देने वाले लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर enoughhh_jay नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article