वायरल न्यूज़

स्टंट के चक्कर में प्रेमिका की हड्डी ही तुड़वा डाली, वायरल हुआ प्रेमी का अजब वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2025, 02:42 PM IST

Couple Accident Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि प्रेमी बाइक पर प्रेमिका को बिठाकर स्टंट दिखा रहा था कि तभी बैलेंस बिगड़ गया। फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ हैरान हो जाएंगे।

Image

वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। (Photo/Twitter)

Couple Accident Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर बेहद हंसी आती है। मगर कई बार नजारे चौंका देते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो एक कपल से जुड़ा है, जिसमें ऐसा कुछ नजर आया शायद पहले नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में में एक शख्स रफ्तार में बाइक दौड़ा है। पीछे की सीट पर उसकी प्रेमिका भी बैठी है।

भारी पड़ गया स्टंट

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद ही सामान्य नजर आता है। मगर तभी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए स्टंट का प्लान बनाया। अगले ही सेकंड बाइक ने रफ्तार पकड़ ली। उसने बाइक का अगला पहिया हवा में उठा दिया और इसे लहराने लगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मजेदार है कि प्रेमी की इस हरकत प्रेमिका बेहद खुश होती है। मगर अगले सेकंड ऐसा कुछ हुआ बेचारी की हड्डी टूट गए। आखिर में देखेंगे कि स्टंट कर रहे प्रेमी का अचानक बैलेंस बिगड़ा और दोनों धड़ाम से सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़े। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा। मालूम हो वीडियो एक्स पर @Human101Nature नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article