वायरल न्यूज़

इतनी चालाक गाय नहीं देखी, जीभ से खोल दी बाहर की कुंडी, देखिए Video

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 23, 2024, 05:16 PM IST

Today Viral Video: इस वीडियो में देखेंगे कि गाय तबेले में है और बाहर से इसे बंद किया गया है। मगर उसने तेज दिमाग चलाया और खुद को आजाद कर लिया।

Image

पहले नहीं देखी होगी इतना चालाक गया। (Photo/X)

Today Viral Video: पालतू जानवरों में गाय को सबसे सीधा और प्यारा माना जाता है। बहुत कम बार देखा जाता है कि गाय कभी किसी इंसान को नुकसान पहुंचाते हुए नजर आती है। गाय को एक जगह बांध दे तो बिना परेशान किए चुपचाप वहीं रहती है। मगर कभी ऐसी गाय देखी है जिसे तबेले में बंद कर दिया जाए और वो अपने आप कुंडी खोलकर बाहर निकल जाए। यकीन करना मुश्किल होगा, मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें गाय ने अपनी जीभ से कुंडी खोल दी और दरवाजा खोलकर बाहर भी निकल आई।

कुंडी खोलकर बाहर निकल आई गाय

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि गाय तबेले में है और मालिक वहां मौजूद नहीं है। मगर देखने में सीधी लग रही गाय इतनी चालाक निकली कि दिमाग घूम जाएगा। गाय को जिस तबेले में रखा गया था वो उसी की कुंड जीभ से खोलकर बाहर निकल आई। फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि तबेले में गाय ने खुद को बाहर निकालने के लिए दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया। इसमें गाय धीरे से कुंडी के करीब पहुंची और अपनी जीभ से इसे खोलने लगी। चौंक जाएंगे कि गाय ने जीभ से ही कुंडी खोल दी और बाहर निकल आई। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक होता है।

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

जीभ से कुंडी खोलकर बाहर निकलते हुए गाय का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक 21 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @TheFigen_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article