Viral Video: जूता चुराने आईं थीं सालियां, मगर दूल्हे ने सबकी बत्ती गुल कर दी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 21, 2024, 08:03 AM IST

Viral Video: मजेदार नजारे में देखेंगे कि सालियां दूल्हे का जूता चुराने पहुंची थीं कि तभी तगड़ा खेल हो गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बहुत हंसी आएगी।

Viral Video: ब्याह-शादियों की ढेरों रस्मों में सबसे प्यारी रस्म जूता चुराई को माना जाता है। इसमें दुल्हन की बहनें दूल्हे का जूता चुराती हैं और इसके बदले में कुछ खास डिमांड करती हैं। मगर इस रस्म के दौरान कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि तगड़ी हंसी छूट जाती है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें दुल्हन की बहनें दूल्हे के पैर से जूता निकालने की कोशिश करती हैं, मगर तभी तगड़ा खेल हो गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Viral Video

दूल्हे का जूता चुराने पहुंची सालियां मगर बेचारी खुद फंस गईं। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

जूता चुराने पहुंची थीं सालियां

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आराम से बैठे हैं। उनके आसपास खास मेहमान भी खड़े हैं। देखकर मालूम होता है कि सभी फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर पहुंचे हैं। फ्रेम में सबकुछ बड़ा नॉर्मल नजर आता है। मगर एकाएक फ्रेम में दुल्हन की बहनें यानी दूल्हे की सालियों की एंट्री हुई। वो दूल्हे के पास पहुंचीं और उसके पैर से जूता निकालने लगीं। इसमें पहले तो दूल्हा कुछ नहीं कहता, मगर एकाएक उसने जो कुछ किया खूब हंसी आएगी। दरअसल सालियां ने जैसा ही जूता निकालना चाहा दूल्हा तुरंत खड़ा होगा। आगे कि देखेंगे कि इससे सालियों की बत्ती गुल हो गई। उनकी समझ में ही नहीं आया कि क्या किया जाए।

End of Feed