वायरल न्यूज़

ई-रिक्शा पर होर्डिंग लगाकर दुल्हन खोज रहा युवक, बोर्ड पर लिख दी ऐसी बात कि लोग हो गए फिदा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 20, 2024, 05:01 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने ई-रिक्शे का सही इस्तेमाल करते हुए उसने अपने विवाह के लिए होर्डिंग ही लगा दी, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

ई-रिक्शा पर शादी के होर्डिंग का फोटो वायरल

Searching Bride By Putting Up Hoardings: मार्केटिंग के जमाने में सोशल मीडिया का काफी बड़ा रोल माना जाता है। ऐसे में कई बार कुछ चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक होर्डिंग काफी वायरल हो रहा है, जो दुल्हन के लिए है। इस विज्ञापन में एक युवक खुद के लिए लड़की देख रहा है, जो काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में उसने अपनी रिक्वार्मेंट भी लिखी है, जिसे पढ़कर आपका हंस-हंसकर मुंह दर्द करने लगेगा।

ई-रिक्शे पर होर्डिंग का यह विज्ञापन दामोह का बताया जा रहा है। युवक के इस अंदाज की जमकर तारीफ भी की जा रही है। यह ई-रिक्शा उसका खुद का है। होर्डिंग पर लिखे वैवाहिक परिचय को पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाएगा। फिलहाल, युवक को लेकर पूरे शहर में काफी चर्चा हो रही है। होर्डिंग के मुताबिक, युवक का नाम दीपेंद्र राठौर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 30 साल है।

ई-रिक्शा पर शादी के होर्डिंग का फोटो वायरल

बता दें, दीपेंद्र के लिए कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। इसलिए उसने अपने ई-रिक्शे पर यह अनोखा होर्डिंग लगा दिया ताकि उसकी दुल्हन की तलाश पूरी हो सकें। इस सबके बीच उसने अपने इस विज्ञापन पर एक ऐसी बात लिख दी, जिसे पढ़कर आप भी ठहाके लगाएंगे। विज्ञापन के अंत में उसने लिखा है कि जाति और धर्म बंधन नहीं है। यानी किसी भी जाति, धर्म की युवती उसके पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आ सकती है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article