Monkey Slaps Her Child For Misbehavior: सोशल मीडिया पर एनिमल्स के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसमें से कुछ हंसाते हैं तो जिंदगी का सबक दे जाते हैं। हाल ही में एक बंदरिया का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी कुछ सीख लेंगे। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद सभी का रिएक्शन काफी इमोशनल वाला आ रहा है और वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बंदर का बच्चा शरारत कर रहा होता है, जिसे देखकर पास में बैठी उसकी मां उसे अपनी ओर खींचती है और एक चाटा लगाती है। मां बेटे की सुंदर वीडियो किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। जैसा आपकी मां ने आपकी गलती पर आपको चाटा लगाया होगा, बिल्कुल वैसा ही बंदरिया ने अपने बच्चे को थप्पड़ मारा है।
बंदरिया का अपने बच्चे को चाटा मारते हुए वीडियो वायरल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दुनिया हर एक मां ऐसी ही होती है, चाहे वह इंसान हो या जानवर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्चों को सही रास्ते पर लाने का यही एक उपाय है। बता दें, इस वीडियो को '@desimojito' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 27 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
