Viral VIDEO: उर्फी जावेद का भाई 'मिर्ची जावेद', शख्स का धांसू अंदाज देखकर आंखों से आ जाएंगे आंसू

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 31, 2023, 02:56 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो उर्फी जावेद की तरह खुद दिखाने की कोशिश कर रहा है। शख्स का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अतरंगी है। यहां फेमस होने के लिए लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इसी कड़ी में एक शख्स इन दिनों अपने अनोखे अंदाज से लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। शख्स का अंदाज देखकर आप यही कहेंगे, 'ये तो उर्फी जावेद का भाई है'। क्योंकि, शख्स का स्टाइल और अंदाज दोनों उर्फी जावेद की तरह है। आलम ये है कि इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और कुछ तो शख्स का मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Funny Video

शख्स का खतरनाक स्टाइल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

बदलते समय के साथ-साथ लोगों के तरीके भी बदल रहे हैं। इसके कई उदहारण आपको अपने आस-पास भी देखने को मिल जाएंगे। पहले फैशन के लिए लोग अलग-अलग तरह के कपड़े पहनते थे। लेकिन, आज कल तो ऐसी-ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता था। इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने स्टाइल के नाम पर जो किया उसे देखकर तो आपका दिमाग जरूर चकरा जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स खुद को लाल मिर्च से सजा रखा है। पूरी बॉडी में केवल लाल मिर्च ही नजर आ रही है। जिसने भी शख्स का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

End of Feed