वायरल न्यूज़

Viral Video: किचन में आग लगी तो पत्नी को छोड़ भाग गया पति, फिर बीवी ने उतारी चप्पल और..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2023, 02:33 PM IST

Viral Video: देख सकते हैं कि महिला जब किचन में खाना बना रही थी, तो वह छौंक लगाती है। ऐसे में कड़ाही में आग पकड़ लेता है। कड़ाही में जैसे ही आग पकड़ता है, वैसे ही महिला का पति अपनी बेटी को गोद में उठा के वहां से खिसक लेता है। यह देखने में बहुत फनी लगता है।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फनी वीडियो
  • वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
  • पत्नी को छोड़कर किचन से भाग लेता है पति

Viral Video: सोशल मीडिया पर फनी वीडियो की भरमार है। कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी बेटी और पति के साथ किचन में खड़ी थी। वह किचन में कुछ बना रही थी। इस दौरान उसने गैस जलाया हुआ था। तभी कुछ ऐसा होता है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब महिला किचन में खाना बना रही होती है तब वह छौंक लगाती है। ऐसे में अचानक से कड़ाही में आग पकड़ लेती है। जैसे ही कड़ाही में आग पकड़ती है, वैसे ही महिला का पति अपनी बेटी को गोद में उठा के वहां से भाग लेता है। महिला को बिल्कुल भी इसकी उम्मीद नहीं रही होगी कि उसका पति उसे छोड़कर किचन से भाग लेगा। यह देखकर महिला का खून खौल जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह होती है कि पति किचन का दरवाजा बंद करके वहां से भागता है। देखें वीडियो -

इसके बाद पत्नी को जमकर गुस्सा आता है और वह अपना चप्पल उतारकर पति को खदेड़ लेती है। हालांकि, यह पता नहीं चलता है कि आगे क्या होता है। वीडियो में यह सीन देखकर आपकी अपने आप ही हंसी छूट जाएगी। वीडियो को cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना फनी है, जिसे देखने की भीड़ लग गई है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स की बौझार कर दी है। एक यूजर ने यहां तक कमेंट कर दिया कि पत्नी ने अपने पति की जमकर कुटाई की होगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article